Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 22 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बकरीद और 84 कोस परिक्रमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

आगामी बकरीद पर्व और अधिक मास में चल रही 84 कोस परिक्रमा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम थाना सुरीर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति, सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

बैठक का आयोजन उपजिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर और क्षेत्राधिकारी मांट संदीप कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों और गणमान्य लोगों को शासन की गाइडलाइन एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए।

बैठक में हाफिज ताहर, अहमद खान, मुन्ना खान, हवलदार खान, बहादुर खान, इरफान खान, गनी खान, सुल्तान अजमत खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

पीस कमेटी बैठक के बाद एसडीएम दीपिका मेहर और सीओ संदीप कुमार सिंह ने क्षेत्र में संचालित अधिक मास की 84 कोस परिक्रमा का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिक्रमार्थियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी और यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन की सक्रियता और मौजूदगी से परिक्रमार्थियों में भी उत्साह दिखाई दिया। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन और परिक्रमा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Previous News

सरयू किनारे खौफनाक हादसा! सास का अंतिम संस्कार कर रहे दामाद को मगरमच्छ ने जिंदा खींचा नदी में

Next News

तीन माह से मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकर्तियों का प्रदर्शन, गोवर्धन CHC पर खोला मोर्चा