Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 22 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के अंडूकी गांव में परचून की दुकान में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित गांव अंडूकी में बीती रात एक परचून की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक व्यापारी सुभाष चंद्र अग्रवाल की दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शी राजू गुर्जर ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय निवासी महावीर गुर्जर ने कहा कि उन्होंने पहले कभी इस क्षेत्र में इतनी भयानक आग नहीं देखी। आग इतनी तेज थी कि दुकान की छत तक उड़ गई और अंदर कई धमाके भी हुए।

बताया गया कि यह दुकान गांव के बीचों-बीच कई वर्षों से संचालित थी। दुकान में परचून के सामान के साथ खल-चुनी और अन्य ज्वलनशील सामग्री भी रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई।

दुकान मालिक सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर अपने नटवर नगर स्थित घर चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का रूप इतना भयानक था कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद भी घंटों तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

गांव की संकरी गलियों के कारण दमकल विभाग को काफी दूर से पाइपलाइन बिछाकर आग बुझानी पड़ी। इस हादसे के बाद दुकान मालिक सदमे में हैं, क्योंकि उनका परिवार वर्षों से इसी दुकान के सहारे जीवनयापन कर रहा था।

Previous News

ग्राइंडर ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर डकैती करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, थाना रिफाइनरी पुलिस ने 3.70 लाख रुपये समेत सामान किया बरामद

Next News

ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का समापन, छात्राओं की कलाकृतियों ने मोहा मन