Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में लैपटॉप ठगी गैंग का भंडाफोड़, महिला समेत 4 गिरफ्तार

आगरा में साइबर सेल और थाना हरीपर्वत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लैपटॉप ठगी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुराने बस स्टैंड के पास से तीन पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 38 लैपटॉप और 74 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक संजय प्लेस स्थित “एम्पायर कंप्यूटर सर्विसेज” फर्म से 25 डेल लैपटॉप की ठगी की गई थी। महिला अभियुक्ता ने खुद को “Amadeus IT Groups” की कर्मचारी बताकर कंपनी से संपर्क किया और बड़ी संख्या में लैपटॉप का ऑर्डर दिया।

भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिए, लेकिन भुगतान किए बिना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और थाना हरीपर्वत पुलिस ने जांच शुरू की। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग ठगी कर महंगे लैपटॉप हासिल करता था और बाद में राह चलते लोगों को बेहद कम कीमत, करीब 10 से 20 हजार रुपये में बेच देता था। बरामद किए गए लैपटॉप में डेल, एचपी और लेनोवो जैसी कंपनियों के महंगे सिस्टम शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 6.5 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि महिला अभियुक्ता और मुख्य आरोपी पहले भी नागपुर में इसी तरह के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

Previous News

चलती कार में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे

Next News

आगरा में चेन लूट का खुलासा, दो बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार