Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा के बेलनगंज में सड़क किनारे खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र स्थित बेलनगंज में सड़क किनारे खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी कार आधी जल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना छत्ता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक एक कार पूरी तरह जल चुकी थी, जबकि दूसरी कार को आंशिक नुकसान पहुंचा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

आगरा में सपा का हंगामा, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास हिरासत में

Next News

चलती कार में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे