Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 21 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मानदेय न मिलने पर गोवर्धन सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों का धरना-प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को तीन महीने से मानदेय न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बीपीएम यूनिट, लैब स्टाफ, एएनएम, स्टाफ नर्स और टीबी स्टाफ के कर्मचारी शामिल रहे।

कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

धरना-प्रदर्शन में पंकज यादव, किरण कुंतल, लोकेश, रविंदर, अंकित नायक, प्रीति, लज्जा पांडे, डॉली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Previous News

ब्राह्मण और महिला समाज पर टिप्पणी से भड़के विहिप कार्यकर्ता, सपा प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Next News

खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट मथुरा की नई कार्यकारिणी घोषित, संदीप अग्रवाल बने अध्यक्ष