Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन से अयोध्या के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव पास, ब्रजवासियों को मिलेगी नई रेल सुविधा

मथुरा से यात्रियों के लिए बड़ी सौगात की तैयारी है, जहां मथुरा जंक्शन को अयोध्या से जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे विभाग द्वारा पास कर दिया गया है।

यह प्रस्तावित ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 8 से प्रस्थान करेगी और कासगंज, कानपुर, लखनऊ और फर्रुखाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही परियोजना पर काम शुरू होने की संभावना है। गगन गोयल द्वारा मथुरा जंक्शन का निरीक्षण भी किया गया है, जहां वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए पिट लाइन बनाने की योजना है।

इस सुविधा से ब्रज क्षेत्र के यात्रियों को अयोध्या तक सीधी और तेज रेल सेवा मिलने की उम्मीद है।

Previous News

मथुरा के दर्दनाक हादसे में, दुल्हन के लिए लाल जोड़ा लेने आए युवक की मौत, कंटेनर चालक हिरासत में

Next News

मथुरा में प्रेम प्रसंग के चलते एफएम टावर पर चढ़ा 19 वर्षीय युवक, इंस्टाग्राम लाइव कर मचाया हड़कंप