Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 20 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों का पीतल सामान लेकर फरार

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र उद्योग केंद्र-1 में स्थित प्लॉट नंबर 391 पर अज्ञात चोरों ने ब्रास (पीतल) पार्ट्स बनाने वाली कंपनी को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने कंपनी के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के पीतल के पार्ट्स समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

इतना ही नहीं, शातिर चोर कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR भी अपने साथ ले गए, जिससे सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Previous News

भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में भीषण लू का कहर, तापमान 47°C तक पहुंचने की आशंका

Next News

मथुरा के दर्दनाक हादसे में, दुल्हन के लिए लाल जोड़ा लेने आए युवक की मौत, कंटेनर चालक हिरासत में