ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में बुधवार को डैंपियर नगर स्थित बीएसएनएल मुख्यालय पर पेंशनर्स ने महंगाई भत्ता (DA) न मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।
धरने में दर्जनों की संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। पेंशनर्स का कहना है कि उन्हें जनवरी माह से अब तक महंगाई भत्ता नहीं मिला है, जबकि इसे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर दिया जाना चाहिए।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रदर्शन पूरे देश में चल रहे आंदोलन का हिस्सा है और उनकी मांग है कि सभी पेंशनर्स को लंबित महंगाई भत्ता तत्काल जारी किया जाए।