Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बालाजी मेमोरियल स्कूल बोला- संस्थान को बदनाम करने की रची जा रही साजिश

मथुरा के बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने स्कूल की छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है। विद्यालय प्रशासन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया, जिसमें स्कूल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है।

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्कूल के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। प्रबंधन के अनुसार इससे संस्थान की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 3 वर्षीय छात्रा और उसकी माता के साथ कथित दुर्व्यवहार की खबर पूरी तरह निराधार है। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित हैं, जिनमें किसी प्रकार का गलत व्यवहार दिखाई नहीं देता।

विद्यालय प्रशासन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व एबीवीपी और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों का नाम जोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही निजी और राजनीतिक लाभ के लिए स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाकर वसूली करने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Previous News

एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

Next News

मथुरा जंक्शन के दो प्लेटफॉर्म पर मिले अज्ञात शव, जीआरपी जांच में जुटी