Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अधिक मास को लेकर अलर्ट प्रशासन, DM ने किया गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

गोवर्धन में अधिक मास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिक मास के दृष्टिगत विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा का निरीक्षण किया। उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं, पर्यटकों और दर्शनार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, शेड, भोजन और भंडारों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

प्रशासन के अनुसार अधिक मास 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान ब्रज की 84 कोस परिक्रमा में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उपजिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार गोवर्धन बृजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous News

18 घंटे बाद यमुना से मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Next News

यूपी में हीटवेव का कहर, पारा 46 पार - मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट