Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में हिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग - आग से फैक्ट्री का सामान जलकर राख

हाथरस में एक हिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई।

घटना हाथरस कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित आगरा रोड की है, जहां “श्री जी केमिकल” नाम से संचालित हिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हादसे में करीब 5 से 10 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है।

पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Previous News

हाथरस में वर्चस्व की लड़ाई में युवक की गोली मारकर हत्या - शराब पार्टी में विवाद के बाद चली गोली, युवक की मौत

Next News

अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार - दो लोगों की मौके पर मौत