Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सड़क हादसे में कई परिवारों में मातम - तेज रफ्तार का कहर, 10 लोगों की गई जान

लखीमपुर खीरी में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां मैजिक और ट्रक की जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वीओ:
दुर्घटना धौरहरा तहसील के ग्राम अदलीसपुर मजरा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार मैजिक वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार हादसे में अब तक चार लोगों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें तीन मृतक बहराइच और एक लखीमपुर खीरी का निवासी बताया गया है।

अन्य मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous News

संदिग्ध मौत के खिलाफ हाथरस में कैंडल मार्च - नवविवाहिता की मौत पर उठी न्याय की मांग

Next News

बैठक के बाद ई-ऑटो में निकलीं सांसद हेमा मालिनी, दिया ईंधन बचाओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश