Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी चौकी में युवक से खींचतान का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

वृंदावन में बांके बिहारी चौकी पुलिस और एक युवक के बीच खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज युवक का कॉलर पकड़कर उसे चौकी के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

वृंदावन स्थित बांके बिहारी पुलिस चौकी के एसआई सुबोध मलिक द्वारा एक स्कूटी सवार युवक के साथ कथित मारपीट और खींचतान का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़ित युवक की पहचान आशीष श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में एसआई सुबोध मलिक युवक का कॉलर पकड़कर उसे चौकी के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। युवक का आरोप है कि चौकी के अंदर ले जाकर अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बनाकर उससे एक आवेदन पत्र पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए, जिसमें लिखा गया था कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया आधारित है। मामले की आधिकारिक पुष्टि और जांच की प्रतीक्षा है।

Previous News

सांसद हेमा मालिनी ने किया “दास नारायण कृष्ण भक्ति पद” का विमोचन, बोलीं- युवा पीढ़ी को ब्रज संस्कृति से जोड़ेगी पुस्तक

Next News

स्वास्थ्य कारणों से संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित