37.1 C
Mathura
Monday, May 19, 2025

बीते तीन वर्षों में मथुरा घूम गए 17 करोड पर्यटक,इस वर्ष ही आए करीब 9 करोड़

बीते तीन वर्षों में मथुरा घूम गए 17 करोड पर्यटक,इस वर्ष ही आए करीब 9 करोड़

तीनों लोकों से न्यारी आस्था का केंद्र कान्हा की नगरी मथुरा में लगातार पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है

बात करें अगर पिछले 3 सालों की तो 2021 में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मथुरा आए थे जिनमें से लगभग एक करोड़ श्रद्धालु केवल वृंदावन आए

वहीं वर्ष 2022 में दो गुना अधिक यानी 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु ब्रज में आए थे

बात करें पिछले वर्ष 2023 की तो 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक मथुरा में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आए थे

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ब्रज में लगातार श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ा है, इसके कई मायने हो सकते हैं जैसे ब्रज की व्यवस्था बेहतर होना, मथुरा का दिल्ली एनसीआर के पास होना कई धार्मिक स्थल होना

साल 2024 भी गुजर रहा है और अब तक अनुमान के मुताबिक इस साल ब्रज में लगभग 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की संख्या हो सकती है क्योंकि पिछले 10 दिनों में ही ब्रज में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक से बढ़ी है

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने यह भी बताया कि पिछले 15 दिसंबर से वृंदावन, मथुरा बरसाना, गोवर्धन, में श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ा है क्योंकि नया वर्ष भी आ रहा है ब्रज में श्रद्धालुओं का हुजूम इस वक्त उमड़ चुका है

साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं

क्योंकि इन्हीं दोनों दिनों में श्रद्धालु असंख्य संख्या में मथुरा आने वाले हैं इसलिए बड़े प्रशासनिक अधिकारी लगातार धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं और प्रमुख तीर्थ स्थल जैसे बांके बिहारी मंदिर आदि पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए...

संस्कृति विवि में कार्यक्रमों के साथ मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

संस्कृति विश्वविद्यालय में परंपरागत रूप से इंटरनेशन नर्सिंग डे के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विद्यार्थीयों ने अन्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के...

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

Related Articles